मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मांगी माफी, सीधी पेशाब कांड पीड़ित दशमत रावत का सीएम हाउस में पैर धुलाकर किया सम्मान…
यहां सीएम शिवराज ने पीड़ित दशमत रावत का पैर धोकर उसका सम्मान किया और सुदामा कहते हुए कहा कि तुम अब मेरे दोस्त हो। साथ ही इस घटना के लिए दुख व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि इस घटना पर मेरा मन बहुत दुखी है। क्योंकि मेरे लिए जनता ही भगवान है। इस दौरान सीएम ने दशमत से माफी भी मांगी।
सीएम शिवराज ने इस मामले में माफी मांगते हुए पीड़ित के पैर धुलाए साथ ही माला पहनाकर सम्मान किया। इतना ही नहीं स्मृति चिन्ह भी भेट कर शाल भेंट किया। इसके बाद सीएम शिवराज पीड़ित के स्मार्ट सीटी पार्क पहुंचे और दशमत के साथ पौधा रोपण भी किया।

बता दें हाल ही में सीधी में तथाकथित बीजेपी नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला दलित युवक दशमत रावत के उपर पेशाब करते नजर आ रहे है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सीएम के निर्देश पर शुक्ला पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया साथ ही अवैध निर्माण पर अतिक्रमण की कार्रवाई की गई। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
577,156 total views
