होम » 83 साल की विदेशी महिला को 28 साल के पाकिस्तानी लड़के से हुआ प्यार, किया निकाह

83 साल की विदेशी महिला को 28 साल के पाकिस्तानी लड़के से हुआ प्यार, किया निकाह

पाकिस्तान में एक 28 साल के लड़के ने 83 साल की बुजुर्ग महिला के साथ निकाह किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि महिला इस उम्र में भी कुंवारी है और पोलैंड की रहने वाली है. दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों ने जिंदगीभर साथ रहने का फैसला कर लिया.

जब कोई इंसान प्यार में हो तो वह सीमा को लांघ देता है. प्यार में इंसान न अमीरी, गरीबी को देखता है और न ही उम्र को देखता है. प्यार में डूबा इंसान उस समय तक संतुष्ट नहीं हो पाता है, जब तक उसका अपने चाहने वाले से मिलन नहीं हो पाता है. ऐसा ही एक उदाहरण पाकिस्तान से सामने आया है, जहां एक 83 साल की बुजुर्ग महिला ने 28 साल के युवक को अपना हमसफर चुन लिया. चौंकाने वाली बात यह है कि दुल्हन बनने वाली महिला की उम्र 83 साल है और वह दूसरे देश की रहने वाली है अपने 28 साल के प्रेमी से शादी के लिए वह पाकिस्तान पहुंची, जहां दोनों का निकाह हो गया.

पाकिस्तान के हाफजाबाद के काजीपुर में विदेशी बुजुर्ग महिला और 28 साल के हाफिज नदीम की शादी एक साल पहले नवंबर 2021 में धूमधाम से हुई. शादी के बाद दोनों एक साथ काफी खुश हैं. शादी के एक साल बाद कपल का अब एक इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कई सवालों के खुलकर जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं. 

पोलैंड की रहने वाली है बुजुर्ग महिला जिस 83 साल की बुजुर्ग महिला को 28 साल के हाफिज नदीम से प्यार हुआ, वह पाकिस्तान नहीं बल्कि पोलैंड की की रहने वाली थी. दोनों की सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात हुई, फिर इश्क हुआ, जो ऐसा परवान चढ़ा कि एक साथ रहने के लिए वादे कर लिए. जब सब्र नहीं हुआ तो पाकिस्तान पहुंची और दोनों ने समाज के अनुसार आगे बढ़ते हुए निकाह कर लिया.

यहां रब ने नहीं फेसबुक ने बना दी जोड़ी

इन दोनों के प्यार में सबसे खास बात है कि इस दोनों की जोड़ी बनने के पीछे सबसे बड़ा हाथ फेसबुक का है. दोनों की दोनों की फेसबुक पर ही मुलाकात हुई. फेसबुक पर चैटिंग के दौरान बात बढ़ने लगी. धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया और उम्र की हर सीमा को पीछे छोड़कर एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा ली.

प्यार पाने के लिए पाकिस्तान आ गई महिला
इन दोनों की शादी में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात महिला की है, जिसका इश्किया जुनून देखने लायक है. महिला की उम्र 83 साल है, उसके बावजूद उसने शादी करने की ठान ली और अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंच गईं. जहां महिला ने अपने प्रेमी से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों ने शादी करके जीवनभर साथ रहने का मन बना लिया है.

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

 20,561 total views

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *