होम » गाड़ी आगे निकालने की होडजोड़ में दो बसों में भयंकर भिड़ंत 42 लोग हुए घायल

गाड़ी आगे निकालने की होडजोड़ में दो बसों में भयंकर भिड़ंत 42 लोग हुए घायल

इंदौर, 15 दिसंबर को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में गाड़ी आगे निकालने की होड़ में दो यात्री बसों की भीषण भिड़ंत हो गई और इस हादसे में दोनों बसों के कुल 42 यात्री घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा इंदौर-खंडवा रोड के सिमरोल थाना क्षेत्र में तब हुआ, जब पहाड़ी इलाके में विपरीत दिशाओं से आ रहीं दो यात्री बसें एक-दूसरे से भिड़ गईं।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 42 यात्रियों को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में भर्ती कराया गया है।

एमवायएच के अधीक्षक डॉ. प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है और उनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बस हादसे के चश्मदीद सुनील कुमार शुक्ला ने बताया,”मैं खंडवा से इंदौर जा रही बस में सवार था। सरपट रफ्तार से दौड़ रही बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। चालक द्वारा अपनी गाड़ी आगे निकालने के चक्कर में यह बस सामने से आ रही दूसरी यात्री बस से जा भिड़ी और चीख-पुकार मच गई।”

 88,493 total views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
वीडियो
खोजे
अपलोड न्यूज़