संसद का मानसून सत्र गुरुवार से प्रारंभ हो चुका है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने उत्तर प्रदेश से सांसद रहे अतीक अहमद सहित दो वर्तमान और 11 पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि दी. पूरे सदन ने दो मिनट का मौन भी रखा. ये परंपरा पहले से चली आ रही है.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अतीक अहमद के बारे में कहा कि वह 14वीं लोकसभा में फूलपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे. इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के भी सदस्य रहे. वह रेल संबंधी समिति के सदस्य भी रहे. उनका निधन प्रयागराज में 15 मई 2023 को 60 वर्ष की आयु में हुआ था.
133,675 total views
