होम » अगले तीन दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर चलने के आसार

अगले तीन दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर चलने के आसार

हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों बर्फबारी हो रही है। इस वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

पहाड़ों में बर्फबारी और शीतलहर के कारण देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि पंजाब में अगले तीन दिनों तक जबरदस्त ठंड और शीतलहरी का प्रकोप रहेगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों बर्फबारी हो रही है। इस वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन इलाकों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 15 से 17 दिसंबर, 2022 के बीच कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति पैदा होने जा रही है। बता दें कि चंडीगढ़ में भी काफी ठंड पड़ रही है और यहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक कई जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ सकती है। आनेवाले दिनों में देश के कई हिस्सों में सर्दी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमोत्तर भारत में अगले दो दिनों में दो सेचार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं, मध्य भारत में अगले दो से तीन दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

उधर, दक्षिण के राज्यों की बात करें तो कुछ जगह बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने सलाह दी हैकि मछुआरे 14 दिसंबर को उत्तरी केरल, कर्नाटक और गोवा के तटों पर न जाएं। वहीं 15 दिसंबर को लक्षद्वीप क्षेत्र में और दक्षिण पूर्व अरब सागर के तटों पर नहीं जाएं।

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

 27,011 total views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *